विजय मर्चेंट ट्रॉफी: झारखंड-त्रिपुरा मैच 21 अक्टूबर से चाईबासा में

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के तत्वावधान में आयोजित ईस्ट जोन विजय मर्चेंट ट्राफी अंडर 16 क्रिकेट मैच के तहत झारखंड एवं त्रिपुरा के बीच खेला जाने वाला तीन दिवसीय मैच आगामी 21 से 23 अक्टूबर तक स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेला जाएगा।
इस संदर्भ में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सचिव को लिखित जानकारी दी है। इससे पूर्व इस मैदान पर 2007 से लेकर अब तक कुल 11 मैच खेले जा चुके हैं और इन सभी मैचों में झारखंड विजयी रहा है। पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि जीत के मामले में चाईबासा का बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान झारखंड के लिए शुरू से भाग्यशाली रहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने चाईबासा को मैच आवंटित करने के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के प्रति आभार व्यक्त किया है।
टाटा स्टील का रन ए थॉन 28 अक्टूबर को
टाटा स्टील की ओर से पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में रन ए थॉन का आयोजन आगामी 28 अक्टूबर रविवार को किया जाएगा। पहली दौड़ सुबह 6 बजे नोवामुंडी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स से शुरू होगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी रन फोर बायोडायवर्सिटी इस बहुप्रतीक्षित इवेंट का थीम है। इस वर्ष यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम की पहल सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स से इस थीम को लिया गया है। नोआमुंडी रन ए थॉन में विभिन्न श्रेणियों के धावकों के लिए अलग-अलग इवेंट होंगे। सभी श्रेणियों की दौड़ के लिए पंजीकरण 15 अक्टूबर तक चलेगा।

Source :- Jagran

चाईबासा : बच्चों की हुई नि:शुल्क नेत्र जांच, स्वस्थ रहने केे बताये गयेे तरीके

चाईबासा।  बच्चे देश के कर्णधार होते हैं। ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए ।
इन्हीं बातों को लेकर सदर बाजार स्थित साईं अमन इंग्लिश मीडियम स्कूल में जिला अंधापन नियंत्रण समिति पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के सौजन्य से आज निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें  कुल 86 बच्चे का नेत्र जांच हुआ। सभी बच्चे की आंखें सामान्य तथा अच्छी पाई गई है, केवल दो बच्चों में आंख लाल होने की शिकायत पाई गई।
इन दोनों को सदर अस्पताल में निशुल्क आई ड्रॉप दिया जाएगा। स्कूल के प्रधानाध्यापिका  बोनोलता घोष ने कहा कि सभी बच्चों का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाएगा जिसमें आंख संबंधित, बच्चे की लंबाई, वजन के साथ, सरकार की ओर से दियेे गयेे टीकाकरण स्वास्थ्य कार्ड में लिखा रहेगा, जिन्हें बच्चों के अभिभावक को दे दिया जाएगा।
Source :-  News Code