Marwari Mahila Samiti installs Aquaguard.

संस. चाईबासा : मारवाड़ी महिला समिति ने अमलाटोला स्थित शनि मंदिर के बगल में सार्वजनिक एक्वागार्ड लगवाया गया है। इसका उद्घाटन नौरंगी देवी व सुमित्रा देवी ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच आम पानी व बिस्कुट का वितरण किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, सचिव किरण गोयल, ममता खिरवाल, कांता अग्रवाल, शोभा चिरानियां, कविता शर्मा, मंजू लोधा, संगीता रूंगटा, सीमा सुल्तानियां, निशा केडिया, बबिता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सरिता खिरवाल, चंचल सर्राफ, आशा खिरवाल, मंजू शारडा, मंजू टिबड़ेवाल, ममता ¨सघानियां सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।



Source – Danik Jagran

Chief Minister Raghubar Das in Chaibasa

बड़ी खबर : चाईबासा में सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओ को दिया गुरुमंत्र, कहा, कार्यकर्ता सुबह 7 बजे से ही प्रचार में लग जाए, हर घर में चार से पांच बार जाए :

सीएम रघुवर दास ने आज नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चाईबासा में आयोजित भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन में भाजपा कार्यकर्ताओ को जीत का मंत्र दिया। सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओ से कहा की वे सुबह 7:00 बजे से 2 घंटा तक डोर टू डोर कैंपेन करें। इस से आपका मॉर्निंग वॉक भी हो जाएगा और चुनाव प्रचार भी। लोगों को समझाए हर जगह आपने बीजेपी की सरकार बनाई, निगम में भी बीजेपी की ही सरकार बनाएं। हर घर पर 4 से 5 बार जाएं। समझाएं कि क्यों आप को वोट देना जरूरी है।

सीएम ने कहा की तीन सालों में शहर में बदलाव आया है या नहीं, ये आप तय करें। पिछले 14 साल और आज के हालात में आपको कोई अंतर नजर आया या नहीं? आप सरकार के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यकर्ता साथी एक-एक मकान में जाएं और पार्टी के लिए वोट मांगें। 

सीएम रघुवर दास ने आगे कहा की महिला मोर्चा हो, युवा मोर्चा हो, हर मोर्चा अपने अपने स्तर पर चुनाव प्रचार में जुट जाएं। सीएम ने भाजपा कार्यकताओ से अति आत्मविश्वास नहीं रखने की अपील की। सीएम ने कहा की कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास ना रखें। ये बहुत खतरनाक होता है। आखिरी समय तक, जब तक जीत ना मिल जाए, घर घर जाना, चुनाव प्रचार करना नहीं छोड़ना है।

गरीबी को किसी भी कीमत पर नेस्तनाबूद करना है :

सीएम रघुवर दास ने कहा की समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचने तक मैं शांत नहीं बैठूंगा। गरीबों तक विकास पहुंचना मेरे जिंदगी का मकसद है। मैं गरीब का बेटा हूं, इसलिए जानता हूं कि उनकी समस्याएं क्या है? गरीबी को किसी भी कीमत पर नेस्तनाबूद करना है।

सीएम ने कहा की 14 साल बाद राज्य में बीजेपी की मजबूत और स्थाई सरकार है। केंद्र की पंचायत यानी देश की सरकार भी बीजेपी की है तो स्थानीय पंचायत यानी नगर निगम में भी बीजेपी की सरकार होनी चाहिए। सीएम ने कार्यकर्ताओ से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए तन, मन, धन से काम करने का आह्वान किया।




Credits :- https://www.facebook.com/ChaibasaCity/

Hanuman Jayanti 2018

चाईबासा| हनुमान जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में अमलाटोला के बाबा मंदिर में 31 मार्च को हनुमान जयंती मनायी जाएगी। इस दौरान सुबह 9 बजे पूजा -अर्चना की जाएगी। जबकि शाम 4.30 बजे सुंदरकांड पाठ व प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे भजन का कार्यक्रम किया जाएगा। इस आशय की जानकारी हनुमान जन्मोत्सव समिति के आयोजक निरंजन खिरवाल ने दी है। उन्होंने हनुमान भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने को आह्वान भी किया है।

Credits -> Bhaskar.com

Hanuman Jayanti 2018 celebration in Baba Mandir Chaibasa.

Road Accident in NH-75 Chaibasa Chakadharpur Highway.

झारखण्ड/चक्रधरपुर चाईबासा राष्ट्रीय सड़क मार्ग 75 में बोड़दा पुल के पास सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगो को चार पहिया वाहन ने रौंदा …12 से 15 घायल में 6 की मौत घायलों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल और अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया इलाज़ के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया था । घ्याल और मिर्तक हाट गम्हरिया प्रखंड के जोजोदुईया गांव के कुछ लोग थे और गोईलकेरा थाना के घोड़ाडुबा गांव के बीच शादी संपन्न हुआ था. दोनों परिवार के बीच येरे पूजा बोड़दा पुलिया के सामने चल रहा था | इसी दरमियान यह घटना घटी

This content belongs to  चक्रधरपुर का आईना   Post Description